संदेश

राहें आसान नहीं आखिर क्यों ?

चित्र
  आर्यमगढ़ :- एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों के ऊपर आईपीएल का बुखार सिर चढ़कर बोलने वाला है.थोड़ा रोकथाम के बाद आईपीएल फिर से शुरू होने वाला है.जहाँ से ख़त्म हुआ था वही से एक बार फिर से दोबारा शुरू होगा.ऐसे में लगभग सुनिश्चित हो गया है कि प्लेऑफ के लिए कौन सी चार टीम क्वालीफाई करेंगी फिर भी जब तक स्पष्ट न हो कहना जल्दबाजी होगी.  ये चार टीम हो सकती है प्लेऑफ में शामिल :- अगर हम पॉइंट्स टेबल कि बात करें तो प्लेऑफ तक पहुंचने का मामला काफी साफ़-साफ़ दिख रहा है.ऊपर की चार टीमें गुजरात,बैंगलोर,पंजाब और मुंबई हैं लेकिन मुंबई और दिल्ली में मात्र 1 पॉइंट्स का अंतर है.मुंबई ने अभी तक अपने 12 मैच खेले हैं जबकि दिल्ली ने मुंबई से 1 मैच कम खेला है अभी तक.ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डीसी अपने बचे हुए मैच किस तरह खेलती है.वही 6वें क्रम पर केकेआर है.अगर अपने बचे हुए मैच ये टीम भी जीत जाती है तो मामला काफी दिलचस्प हो सकता है.सीएसके से हारने के बाद केकेआर थोड़ा सा अपने आपसे नाखुश होगी.  बाकी बची हुई टीम के लिए कोई गुणा गणित काम नहीं :- वैसे अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो अभी तक केवल 3 टीम प्ल...

बीसीसीआई को बढ़ सकती है टेंशन

चित्र
आर्यमगढ़ ;-अभी कुछ दिनों पहले भारतीय टीम के धांसू ओपनर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक सन्यास लेकर चयनकर्ताओं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को झकझोर दिया था क्योंकि आईपीएल ख़त्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है.जहां भारतीय टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं.ऐसे में रोहित शर्मा का अनुभव जरूर भारतीय टीम के काम आता लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से इंग्लैंड दौरे से पहले रिटायरमेंट का ऐलान करके सबको चौका दिया.अब उनके साथ एक और बड़े भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा ही कारनामा करके बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है.  बड़ा नाम टेस्ट सीरीज से पहले रिटायरमेंट :- अचानक रोहित शर्मा के सन्यास लेने के बाद ऐसे कयास तो लगाए जा रहे थे कि अगला नंबर शायद किंग कोहली का हो लेकिन शायद कोहली ने थोड़ी मोहल्लत बीसीसीआई को दी और हिटमैन के सन्यास के बाद किंग कोहली ने कुछ समय लिया और रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कोहली का टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला भारतीय क्रिकेट प्रसंशकों के साथ-साथ क्रिकेट विशेषज्ञों को भी समझ नहीं आ रहा ...

क्रिकेट का वो पल जिसे बीसीसीआई कभी नहीं भूल सकती

चित्र
आर्यमगढ़ :- हर एक क्रिकेट खेलने वाले देश के अंदर ये सपना जरूर होता है कि वो कम से कम अपने लिए,अपनी टीम के लिए और देश के लिए विश्व कप जरूर जीते लेकिन कुछ टीमों के लिए ये सपना ही रह जाता है और कुछ टीमें कई बार ये करिश्मा कर जाती हैं.इनमे से जो पहला टाइटल होता है.वो उनके देश और उस टीम के लिए अत्यंत कीमती और यादगार होता है.कुछ ऐसी ही कहानी है भारत के जांबाजों की जिन्होंने हमें ऐसा मौका दिया.  समय और कहानी काफी रोचक :-अब बात करते हैं जब भारतीय टीम 1983 में विश्व कप खेलने गयी थी तो बीसीसीआई को भी शायद अपनी टीम पर इतना विश्वास नहीं था.जितना भारतीय टीम के उस समय के कप्तान कपिल देव को था.उनका यही विश्वास भारतीय टीम की ताकत बना और उसने फाइनल में वेस्ट इंडीज जैसी मजबूत टीम के चारों खाने चित करते हुए अपना पहला विश्व कप जीता.बात है 25 जून 1983 के इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान की.जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहते हैं.पहले खेलते हुए वेस्ट इंडीज की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम अपने कोटे के पुरे ओवर भी नहीं खेल पायी और 183 रनों पर ऑलआउट हो गयी. किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम इस छोटे से लक्ष्य को ...

जब विरोधी टीम पर अकेले काल बना था खिलाड़ी लेकिन......

चित्र
आर्यमगढ़ :- ये बात उस समय की है जब मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर खिलाड़ी आईपीएल की सबसे बेहतरीन फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे.जिस तरह का जलवा मिस्टर आईपीएल ने दिखाया था.उसे देखकर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और वर्तमान कॉमेंटेटर का दिमाग चकरा गया था.उस दिन जिस बेहतरीन लय में धोनी के दोस्त बल्लेबाजी कर रहे थे.उसे देखते हुए ऐसा लग रहा था कि मैच 2 या 3 ओवर पहले ख़त्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज का शतक भी बर्बाद नहीं गया.  पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मचाया ग़दर :- यह बात 30 मई 201 4 की है.जब  वानखेड़े स्टेडियम पहले विस्फोटक बल्लेबाज विरेंदर सहवाग के चौके और  छक्के के साथ झूमा।सहवाग साहब ने अपनी पारी में सीएसके के गेंदबाजों की ऐसी खबर ली कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें ?चाहे नेहरा हो या चाहे जाडेजा चाहे मोहित शर्मा सभी गेंदबाजों पर सहवाग बेरहमी से पेश आये और मात्र 58 गेंदों पर 122 रन की पारी खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 226/6 रनों तक पहुँचाया.  फीके पड़ गए थे तेवर :- उस समय यदि कोई टीम 200 रन बना लेती थी तो उनके दिमाग में जीत तो सुनिश्चित रह...

बड़ी समस्या !बीसीसीआई को उठाना होगा सख्त कदम

चित्र
आर्यमगढ़ :- जैसा कि हम सभी अच्छे से परिचित हैं कि जब से पाहगाम में आतंकी हमला हुआ और उसमे बेगुनाह लोगों की धर्म पूछ कर हत्या की गयी.इसके बाद से भारत सरकार ने सख्त से सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया था.जिसका असर भी देखने को मिल रहा है लेकिन जब कभी भी दो देशों के बीच आपसी रंजिश या विवाद होता है तो उस विवाद का असर उस देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्रों में देखा जा सकता है.कुछ ऐसा ही वर्तमान में पकिस्तान और भारत के बीच हो रहे युद्ध के बीच देखने को मिल रहा है.आइये जानते हैं विस्तार से - आईपीएल हुआ ससपेंड :- दो देशो के बीच युद्ध का असर पीएसएल पर ज्यादा देखने को मिला क्योंकि पाकिस्तान का रावलपिण्डी मैदान बिल्कुल अस्त व्यस्त कर दिया गया है.दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बहुत अच्छा और सराहनीय कदम उठाते हुए आईपीएल-2025 को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है.अब जब दोनों देशों के बीच युद्ध का स्तर शांत हो जायेगा.उसके बाद ही आईपीएल शुरू होने की कुछ उम्मीद की जा सकती है.  विदेशी खिलाड़ी परेशान :- सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है.जिसकी समस्या प्र...

किसकी तुलना किससे समझ से परे ......

चित्र
आर्यमगढ़ :- एक हमारा पड़ोसी देश है जो हर बात पर अपनी तुलना हमसे करता रहता है लेकिन उसे ये पता नहीं कि अब वो भारत से प्रत्येक क्षेत्र में पीछे है और जिस तरह की हरकते पड़ोसी देश करता है.उसे देखकर यही लगता है कि आखिर ये करना क्या चाहता है ? बेबुनियादी और मनगढंत बातें हो या कुछ भी.इनका काम ही है बकैती करना.  पीसीएल की तुलना आईपीएल से :- कई पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर पीएसएल की तुलना विश्व की सबसे प्रसिद्ध लीग आईपीएल से करते हैं लेकिन उन्हें शायद ये नहीं पता कि आईपीएल का जलवा भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर में है.इसके पीछे का कारण बहुत ही साधारण है.अब बात करते हैं सबसे पहले ब्रांड वैल्यू की तो पाकिस्तान सुपर लीग की वैल्यू 330 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर है.जिससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि पीएसएल और आईपीएल का कोई मुकाबला नहीं है. बड़े अंतर पीएसएल और आईपीएल में :- अगर हम बात करें 202 4 को टीवी पर  आईपीएल देखने वालों की तो ये संख्या 620 मिलियन हैं जबकि पीएसएल की टीवी पर  455 मिलियन लोगों ने देखा था.आईपीएल डीजिटल मीडिया में ...

जीत तो मिली लेकिन इन जगह सुधार की सख्त जरुरत

चित्र
आजमगढ़ :- हम सभी को पता है कि सीएसके आईपीएल-2025 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी है.इसके साथ-साथ एसआरएच और राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ से बाहर हो गयी हैं.अब इन तीनों टीमों का काम है बची हुई सभी टीमों का समीकरण ख़राब करने का क्योंकि अगर ये तीनों टीम अपने आगामी सभी मैच जीतते हैं तो कई टीमों का मामला ख़राब कर सकते हैं.इसका आरम्भ 5 बार की विजेता सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराकर कर दिया है.जीत के बाद भी सीएसके को कई जगह सुधार करने की जरुरत है.आइये ऐसी मुख्य बातों पर चर्चा करते हैं.  शिवम दुबे को समझाना होगा विकेट की कीमत :- फ़िलहाल तो अभी काफी सीएसके समर्थकों को ये समझ नहीं आ रहा होगा कि शिवम दुबे जैसे विध्वंसक बल्लेबाज को सीएसके 6वें नंबर पर क्यों उतार रही है.इसके पीछे का कारण शायद धोनी साहब दुबे को सीएसके का फिनिशर बनाना चाहते है लेकिन जब फिनिश करने की बारी आती है तो शिवम खराब शॉट खेलकर आउट हो  जाते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें परिस्थिति का कोई अंदाजा नहीं है.आज ही के मैच में जब दुबे ने वैभव अरोड़ा के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारा था और उस ओवर की तीन गेंदों पर 9 रन आ चुके थे.इसके...