जब सीरीज फ्लॉप खिलाड़ी बने बड़े खिलाड़ी नाम जानकर चौक जायेंगे
दिनाँक :-06-05-2025 आज़मगढ़:- अक्सर हम देखते हैं कि हर बड़े खिलाड़ी के पीछे किसी न किसी बड़े खिलाड़ी का हाथ होता है.जैसे धोनी के ऊपर दादा का हाथ.धोनी बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले एकदिवसीय मैच में बिना कोई रन बनाये आउट हो गए थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिभा के बारे में शायद धोनी से ज्यादा खुद सौरव गांगुली को विश्वास था.धोनी ने उनके ऊपर गांगुली के द्वारा दिखाए गए विश्वास को सही साबित किया और पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया.कुछ ऐसा ही पूर्व भारतीय कप्तान और उपकप्तान ने दिल्ली के एक लड़के के ऊपर दिखाया और बाकी इतिहास आप सभी के सामने है. अपनी पहली सीरीज में फ्लॉप हुए थे कोहली :- ऊपर जिस खिलाड़ी के बारे में हम आप सभी को बता रहे हैं.उनका नाम वर्तमान भारतीय रनमशीन विराट कोहली है.अब बात करते हैं कोहली की पहली टेस्ट सीरीज के बारे में.विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का आगाज 2011 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ किया था.तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कोहली का बल्ला नहीं चला था.इन तीन टेस्ट मैचों में कोहली ने मात्र 76 रन बनाये थे.अपनी पहली सीरीज में यदि...