संदेश

#cricket #ipl #viratkohli #cricketlovers #rohitsharma #india #worldcup #msdhoni #cricketfans #icc #indiancricketteam #indiancricket #cricketers #sports #teamindia #rcb #bcci #csk #rr #mi #bumrah लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोहराम मचा रहा है मात्र तीन ओडीआई खेलने वाला खिलाड़ी

चित्र
आर्यमगढ़ :- आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं.जिसको गुजरात टाइटंस ने आईपीएल-2023 में मात्र 8 मैचों में मौका दिया था.इस खिलाड़ी ने उन्ही मैचों में एक से बढ़कर एक पारियाँ खेली लेकिन उन्होंने फाइनल मैच में जिस तरह की पारी खेली उसके दीवाने कई पूर्व क्रिकेटर भी हुए.उस वक़्त ये खिलाड़ी 21 वर्ष का था लेकिन कही से नहीं लगा कि ये खिलाड़ी 4 बार की आईपीएल विजेता टीम के खिलाफ खेल रहा था.  गुजरात का सुपरहीरो बना खिलाड़ी :- अपने आईपीएल -2023 के प्रदर्शन के बलबूते साईं सुदर्शन को 17 दिसंबर 2024 को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ न्यू वांडरर्स मैदान में मौका मिला.इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक मात्र 3 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला है और 63.5 के औसत से 127 रन बनाये हैं.जिनमे 2 अर्द्धशतक भी शामिल है.वही अगर बात करें आईपीएल कि तो इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के लिए उम्दा प्रदर्शन करते हुए 40 मैचों में 1790 रन बनाये हैं.अगर औसत की बात करें तो 51.14 और स्ट्राइक रेट 146.24 हैं.  आईपीएल-2025 के आंकड़े कमाल के :- अगर हम आईपीएल-2025 कि बात करें तो प्लेऑफ के मैच से पहले 14 मैच खेले हैं और इस दौरान साईं ...

पूर्व चयनकर्ता का सनसनीखेज बयान

चित्र
आर्यमगढ़ :- जिस दौर से भारतीय क्रिकेट टीम इस समय गुजर रही है.ऐसा समय काफी सालों बाद आया है.इसके पीछे के कारण के बारे में भी थोड़ा चर्चा करना जरुरी है क्योंकि इनके पीछे भी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है.यहाँ धोनी का नाम लेना इसलिए जरुरी हो गया क्योंकि जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर अपने टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की थी तो इससे पहले उन्होंने इसके लिए विराट कोहली को तैयार कर रखा था लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित और किंग कोहली के टेस्ट से सन्यास लेने की घोषणा करने के बाद मामला थोड़ा सा पेचीदा हो गया है.आइये जानते हैं विस्तार से - पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान :-  पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने जो बयान दिया है वो उन्होंने काफी सोच समझकर दिया है.उनके अनुसार "भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान अब पूर्ण रूप से फिट जसप्रीत बुमराह को देनी चाहिए.इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा है कि बुमराह के पास अच्छा खासा अनुभव भी है और उन्हें जब-जब टीम इंडिया की अगुवाई करने का मौका मिला है तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा काम किया है....