करो या मरो वाले मैच में इन दोनों का चलना बहुत जरुरी
आर्यमगढ़ :- थोड़े समय के विराम के बाद आईपीएल-2025 की शुरुआत कल शाम 7:30 बजे से होगी. जब आईपीएल-2025 की दूसरे नंबर की टीम 6वे नंबर की टीम से भिड़ेगी.हम बात कर रहे हैं.आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले मैच की.आरसीबी का मैदान छोटा है.जिसका फायदा केकेआर के बल्लेबाजो खासकर सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को उठाना होगा क्योंकि अगर ये दोनों खिलाड़ी अच्छे से चल गए तो केकेआर कल के मैच का सिकंदर साबित हो सकता है. इतने बार हुए हैं आमने-सामने :- अगर हम बात करें टोटल मैचों कि जब केकेआर और आरसीबी आमने-सामने हुई हैं तो ये दोनों टीमें आपस में 35 बार भिड़ी है.जिसमे चौतीस बार आईपीएल और एक बात चैंपियन लीग में.अगर हम सम्पूर्ण की बात करें तो इन 35 मैचों में 21 बार केकेआर को जीत नसीब हुई है जबकि चौदह बार आरसीबी को जीत मिली है.दोनों टीमों में सर्वाधिक रन विराट कोहली (962 )ने और सबसे ज्यादा विकेट नारायण ने 26 विकेट अपने नाम किया है.ऐसे में कल चिन्नास्वामी की लड़ाई में देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ लगती है.? रसेल और नारायण का चलना बहुत जरुरी :- अगर हम बात करें केकेआर के दृष्टिकोण से तो उनके दो कैरिबियन हीरो आंद्र...