बिना खेले कमाल कर गया खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच जीतकर उत्साह से लबालब भरी हुयी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज के पहले मैच में हरफनमौला रविंद्र जडेजा और राहुल के बेहतरीन खेल और उसके बाद चहल,वाशिंगटन सूंदर और नटराजन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है. बेहतरीन रहा क्षेत्ररक्षण - आरोन फिंच का एक जबरदस्त कैच बेहतरीन फील्डर मनीष पांडेय ने जरूर टपकाया लेकिन उसके बाद जिस तरह का कैच चहल की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने कप्तान फिंच का लिया. वो दुसरे भारतीय खिलाड़ीयों के लिए बहुत ही उत्तम था.उसके बाद एक ऐसा ही कैच युवा सैमसन ने चहल की गेंद पर स्टीव स्मिथ का लिया.दोनों कैच इतने बेहतरीन थे की कही न कही इन दो कैचों ने मैच का परिणाम भारतीय टीम की तरफ अग्रसर किया. जहां से ख़त्म किया वही से शुरू - जिस प्रकार भारतीय टीम के लिए आख़िरी एकदिवसीय मैच में आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी की.लगता है आज भी उन्होंने वही से शुरुआत की.17 ओवर्स की समाप्ति तक जडेजा 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे.अग...