आर्यमगढ़ :- जिस दौर से भारतीय क्रिकेट टीम इस समय गुजर रही है.ऐसा समय काफी सालों बाद आया है.इसके पीछे के कारण के बारे में भी थोड़ा चर्चा करना जरुरी है क्योंकि इनके पीछे भी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है.यहाँ धोनी का नाम लेना इसलिए जरुरी हो गया क्योंकि जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर अपने टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की थी तो इससे पहले उन्होंने इसके लिए विराट कोहली को तैयार कर रखा था लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित और किंग कोहली के टेस्ट से सन्यास लेने की घोषणा करने के बाद मामला थोड़ा सा पेचीदा हो गया है.आइये जानते हैं विस्तार से - पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान :- पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने जो बयान दिया है वो उन्होंने काफी सोच समझकर दिया है.उनके अनुसार "भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान अब पूर्ण रूप से फिट जसप्रीत बुमराह को देनी चाहिए.इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा है कि बुमराह के पास अच्छा खासा अनुभव भी है और उन्हें जब-जब टीम इंडिया की अगुवाई करने का मौका मिला है तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा काम किया है....
जिस तरह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट भारत की हार से शुरू हुआ.उसके बाद टीम के कप्तान विराट कोहली को आड़े हाथों लिया जा रहा है.जिस प्रकार से उनकी टीम अब तक के अपने सबसे निम्न स्कोर पर सिमट गयी.ये पूर्व खिलाडियों को काफी नागवार लग रही है.इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने एक अदभुत कीर्तिमान अपने नाम किया.पॉलीक्रिक के साथ जानेंगे उस अदभुत रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से - एक ही तारीख को बना जबरदस्त रिकॉर्ड - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम का रहा.उससे भारतीय टीम के प्रशंसक काफी निराश होंगे.इस मैच में एक अदभुत रिकॉर्ड भी हम सभी को देखने को मिला.सभी क्रिकेट प्रशंसकों को मालूम होगा की दिसम्बर महीने की 19 तारीख को भारतीय टीम ने टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.19 दिसम्बर 2016 को चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना उच्चतम टेस्ट स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाये थे.4 साल बाद भारतीय टीम ने उसी तारीख को अपने टेस्ट क्रिकेट का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया.यानी एक ही तारीख को टेस्ट का अपना उच्चतम स्कोर और लोवेस्ट स्कोर बनाने व...
सभी लोग जानते हैं की कुछ पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी दशक की सबसे बेहतरीन टीम चुनाव अपने अनुसार करते हैं.आईसीसी की इस टीम में जहां भारतीय महिला क्रिकेटरों में केवल एक नाम है तो दूसरी तरफ भारतीय पुरुष खिलाडियों का जलवा बरक़रार है.मेंस टी-20 टीम ऑफ़ डिकेड में भारत के 4 खिलाड़ी शामिल हैं.जिनमे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी,विराट कोहली,रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाडियों और क्रिकेट खेलने वाले अग्रणी देशों में पकिस्तान को छोड़कर सभी देशों के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं. खतरनाक टीम आईसीसी का अवार्ड हैरान कर देने वाला - जिस प्रकार से आईसीसी ने टेस्ट में टीम ऑफ़ डिकेड में भारतीय मौजूदा कप्तान विराट कोहली को कप्तान बनाया है.उसके आईसीसी के दोनों फॉर्मेट की टीम ऑफ़ डिकेड की कप्तानी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है.उससे ये स्पष्ट हो जाता है की धोनी की कप्तानी का जलवा बरकरार है.धोनी वर्ल्ड कप 2019 से ही क्रिकेट मैदान से दूर है लेकिन इस दौरान उन्होंने आईपीएल खेला लेकिन उनका प्रदर्शन इतना जबरदस्त नहीं रहा....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें