जीत के प्रमुख कारण और उसके साइड इफेक्ट्स
पहले टेस्ट में मिली बुरी हार से सबक लेते हुए मेजबान भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई में खेले गए दुसरे टेस्ट में करारी हार देकर अपना हिसाब चुकता किया.पहला टेस्ट जहां इंग्लैंड ने 227 रनो के बड़े अन्तर से जीता था तो भारत ने दूसरा टेस्ट 317 रनों से जीतकर इंग्लैंड को करारा जवाब दिया.जिस प्रकार से इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी पिच की आलोचना कर रहे हैं.उसे देखते हुए एक बात उन्हें जानना जरूरी है.जब कोई टीम इंग्लैंड का दौरा करती है तो क्या वो पिचें अपने मनमुताबिक नहीं बनाते हैं.?उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए और इस बात को अमल में लाना चाहिए की भारतीय टीम ने उनसे उम्दा गेंदबाजी और बल्लेबाजी की.जिसकी बदौलत मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा. केविन पीटरसन और पूर्व कप्तान को शायद भारत के द्वारा मिली हार हजम नहीं हो रही है.इसलिए उन्होंने पहले पिच को दोष दिया.उसके बाद कह रहे है की जो टीम दुसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ उत्तरी थी.वो इंग्लैंड की बी टीम थी.इन दोनों दिग्गजों की बातें समझ से परे हैं.अगर पिच टेस्ट खेलने लायक नहीं होती तो इंग्लैंड पहली पारी में महज 134 पर आलआउट हो गया.जब भारतीय बल्लेबाजों न...