क्या वास्तव में एक कैच रहा मैच का टर्निंग पॉइंट ?
विगत दिनों आईपीएल का करो या मरो वाला मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया.मैच से पहले दोनों ही टीमों के बराबर अंक थे.पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने कप्तान के धुंआधार नाबाद अर्द्धशतक के दम पर 191-7 का स्कोर खड़ा किया.दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी में तो कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन उन्होंने एक ऐसा कांड कर दिया जिसे शायद कोलकाता हमेशा याद रखेगी. कमाल का कैच जीता मैच - बल्लेबाजी में जिस प्रकार से कार्तिक असफल हुए उस बात को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने विकेट के पीछे अपना जलवा दिखाया.या हम यूँ कहे की जलवा ही नहीं कार्तिक ने अपनी जबरदस्त विकेटकीपिंग से मैच का पासा पलट दिया.जिस प्रकार की फॉर्म में स्टोक्स थे और अगर वो 10 ओवरों तक रुक जाते तो केकेआर के लिए मामला कुछ अलग होता.जिस प्रकार से हवा में उड़ते हुए कार्तिक ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा उसे हम आईपीएल-2020 के बेहतरीन कैचों में से एक कैच की संज्ञा दे सकते हैं.दिनेश कार्तिक के द्वारा लिए गए इस कैच ने 2007 टी-20 वर्ल्ड की यादें ताजा कर दी.जब उन्होंने इसी तरह हवा में उड़ते हुए ग्रीम स्मिथ का जबरदस्त कैच पकड़ा था. पॉलीक्रिक के अनुसार "वास...