फिसड्डी टीम को यहाँ तक पहुँचाना श्रेय किसको ?
आजमगढ़ :- आईपीएल -2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है.कई टीमें एलिमिनेट हो गयी हैं तो कुछ ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है.सीएसके,हैदराबाद,राजस्थान और लखनऊ टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली चार प्रमुख टीमें हैं. इनके ऊपर केकेआर और डीसी हैं.इन दोनों की अभी सम्भावनाये बची पड़ी हैं कि ये भी प्लेऑफ में जा सकती है.इस बार अगर एक टीम ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है तो वो टीम मुंबई इंडियंस है.जिन्होंने जबरदस्त तरीके से प्रतियोगिता में छलांग लगाई है क्योंकि शुरुआती दौर में मुंबई की हालत अत्यंत ख़राब थी. ये हैं वो हीरे :- वैसे किसी टीम की सफलता या असफलता उनकी प्लेइंग-11 पर निर्भर करती है लेकिन मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम की सफलता रोहित,सूर्या,बोल्ट,हार्दिक और सबसे ज्यादा बुमराह के प्रदर्शन पर निर्भर करती है.इस प्रकार जिस तरह से सूर्या का बल्ला चला है.उसने काफी हद तक मुंबई को काफी राहत दी है.सूर्या ने अब तक खेले गए 12 मैचों में 510 रन बनाये हैं जो कि सबसे अधिक है.जिस तरह से मुंबई की टीम खेल रही है और उनके पास जो अनुभव है.वो इन्हे बाकी टीमों से अलग दिखाता है. चमत्कार के पीछे किसका हाथ :- अ...