आईपीएल ऑक्शन ! टी-20 मैचों में शतक फिर भी नहीं मिल रहा था मौका
आज आईपीएल का ऑक्शन जिस तरह संपन्न हुआ.उसे देखते हुए विदेशी खिलाडियों अर्थात क्रिस मोरिस,झाय रिचर्डसन,काइल जेमिसन,ग्लेन मैक्सवेल और एक युवा भारतीय खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम का जलवा रहा.जहां कई खिलाडियों को उनके आधार मूल्य से कई गुना अधिक पैसा मिला तो वही दूसरी तरफ कई अच्छे खिलाडियों को उनके आधार मूल्य पर ही टीमों ने ख़रीदा.जहां मौजूदा दौर के जबरदस्त स्पिनर कुलदीप यादव अपने आधार मूल्य 20 लाख में बिके.दूसरी तरफ एक भारतीय खिलाड़ी को काफी इन्तजार के बाद आईपीएल में बोली लगी. टी-20 में शतक उसके बाद भी कोई खरीदार नहीं - आपको जानकर आश्चर्य होगा की एक ऐसा बल्लेबाज जिसने टी-20 मैचों में शतक लगाया हो और उसे नीलामी में कोई टीम नहीं खरीदती हो.ऐसा ही कुछ वाक्या भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ हो रहा था.2008 से 2014 के बीच पुजारा ने आईपीएल में 30 मैच खेले हैं.इससे पहले उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाईटराइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं.पुजारा के अगर टी-20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 64 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 29 की औसत और 109 के स्ट्...